दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से रूटचार्ट के अनुसार नगर पंचायत ठाकुरगंज के सभी पंडालों का निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस द्वारा दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शातिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च ठाकुरगंज थाना से निकलकर मेन रोड, महावीर स्थान, मस्तान चौक, नेहरू रोड, शिवमन्दिर रोड, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड समेत पूरे नगर क्षेत्र के हर गली मोहल्लों का भ्रमण करते हुए वापस थाना पहुंची। इस दौरान सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया गया। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे।
बता दें कि दुर्गापूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं संवेदनशील स्थल वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा स्थलों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर के कई स्थानों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को ले बैरिकेटिंग भी लगाया गया है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply