सारस न्यूज़, किशनगंज।
ठाकुरगंज नगर पंचायत में नगर विकास आवास विभाग अंतर्गत सात निश्चय नली गली योजना से वार्ड संख्या दस नौ के मध्य आठ लाख सत्रह हजार छः सौ छप्पन रुपए की लागत से हॉस्पिटल रोड में पीसीसी सड़क सह पैवर ब्लॉक कार्य व वार्ड नंबर बारह में इक्कीस लाख निन्यानवे हजार चार सौ रुपए से नाला निर्माण राजेश झा के घर से राम जी साह के घर तक तथा वार्ड नंबर छ में सात लाख सत्तावन हजार रुपए से आरसीसी नाला सह ढक्कन पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद श्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, पार्षद कृष्णनंदन झा, दिलीप सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक, पार्षद देवाशीष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, मनोज चौधरी, शंभू लाल राय, दीपक गणेश, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, राजेश करनानी, अनिल महाराज, सन्नी झा,कनीय अभियंता शहंशाह आलम, कुंदन कुमार, संवेदक मसूद आलम, तजमुल आलम, मो बदरे, बिट्टू साह, आदि उपस्थित हुए। शिलान्यास से पूर्व ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में नए कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने अपना पदभार ग्रहण किया, जिनका मुख्य पार्षद श्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सिकंदर पटेल सहित उपस्थित पार्षद कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया।