• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकर किशनगंज के माध्यम से नगर स्थित ठाकुरगंज क्लब हाउस में विधिक सेवा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह ने नगर के लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित योजनाओं में लोक आदालत योजना, अधिकार लोक उपयोगी सेवा, नि:शुल्क अधिवक्ता योजना, आपसी विवाद, जिला विधिक परामर्श केंद्र योजना, पारिवारिक विवाद सेवा केन्द्र योजना, विवाद विहीन ग्राम योजना, महिला एवं बाल सुरक्षा योजना, लीगल एक्ट, बालक एवं बालिकाओं के लिए शिक्षा का अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण किशनगंज के माध्यम से संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों के मैत्री पूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं को नालसा योजना 2015 के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों की न्याय तक पहुंच में सुधार करने का लक्ष्य बनाया है। योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पक्ष में मौजूद कानूनों और नीतियों के उचित कार्यान्वयन को सुसाध्य बनाना और कानूनों के साथ विवाद की स्थिति में आने वाले तथा देखभाल व संरक्षक की जरूरत वाले बच्चों को प्रभावी विधिक सहायता सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा नालसा तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 है, इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य तस्करी और यौन शोषण के विरुद्ध विधिक सहायता प्रदान करना है।
यह योजना अपनी व्यापक परिधि में बच्चों, किशोरियों और हर उम्र की महिलाओं को शामिल करती है। इस योजना की मंशा तस्करी से पीड़ितों और स्वैच्छिक यौन-कर्मियों की मुक्ति एवं पुनर्वास सुनिश्चित करते हुए इन व्यक्तियों को यौन शोषण से बचाने के लिए एक कार्य योजना बनाकर काम करना है। इसी संदर्भ में ठाकुरगंज नगर के लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार, राजु पोद्दार, महेश्वर पासवान, विशाल राय, महेश शर्मा आदि सहित स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *