• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज/ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मो. अब्दुल रहीम पर ठाकुरगंज थाने में कांड संख्या 112/22 दिनांक 15 जुलाई को दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि कांड के आरोपी ठाकुरगंज पुलिस टीम ने किशनगंज कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर ठाकुरगंज लाई है। आरोपी व उसके परिजनों पर उसकी पत्नी रेशमा खातून साकिन फटिंगागच्छ के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में बताया था कि उसका विवाह आरोपी मो. अब्दुल रहीम फतीगागच्छ िनवासी से वर्ष 2020 में हुआ था। शादी के कुछ माह बाद आरोपी व उसके परिजन और दहेज की मांग करने लगे। बात-बात पर झगड़ा करते हुए दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।जिसके लिए समाज में लोगों के बीच पंचायती भी हुई।

लेकिन उसके बाद भी पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए आरोपी व परिजनों ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किशनगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *