ठाकुरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ मामले के विभिन्न कांडों के फरार आरोपी मो अरमान को गिरफ्तार कर किशनगंज कारा भेज दिया गया है। इसके अलावा मारपीट मामले के फरार आरोपी विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु ने बताया कि मो अरमान पर ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 34/23, 42/23 व 109/22 के द्वारा मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले दर्ज थे। लेकिन हमेशा पुलिस की गिरफ्त से दूर ही रहता था। वहीं शनिवार संध्या समय सूचना मिली कि आरोपी को उसके घर रेलवे कालोनी के समीप देखा गया है। उसके बाद एक टीम गठित कर उक्त स्थान के समीप निगेहबानी आरंभ की गई। आरोपी की नजर पुलिस टीम पर पड़ते ही भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। दूसरी ओर वर्ष 2022 के एक मारपीट कांड में फरार आरोपी विवेक कुमार को बस पड़ाव के समीप से गिरफ्तार कर किशनगंज कारा भेजा गया है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply