• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

राज्य में प्रतिबंधित व अवैध लॉटरी टिकट के कारोबार से जुड़े लोगो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए ठाकुरगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से छ हजार कीमत की प्रतिबंधित दूसरे राज्य के लॉटरी बरामद की हैं। उक्त पुलिसिया कार्रवाई ठाकुरगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह नगर स्थित बस पड़ाव के समीप की गई। गिरफ्तार युवक करण राम शहर के वार्ड नं 11 गोथरा का निवासी है। जिसे ठाकुरगंज पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि बस पड़ाव के समीप एक युवक प्रतिबंधित लॉटरी बेच रहा है। गश्ती टीम को भेजा गया। गश्ती टीम ने बस पड़ाव के समीप ही युवक को पकड़कर लॉटरी बरामद करते हुए उसे थाना लाया। उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया के पकड़ में आया युवक एजेंट है।

गिरफ्तार किए गए युवक से पुलिस पूछताछ की है। जहां पुलिस को इस धंधे से जुड़े कुछ अहम जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्य सरगना का पता लगा रही है। जल्द ही उसे भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। वहीं ठाकुरगंज पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी टिकट बेचने एवं खरीदने वालों के बीच हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *