सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत भवन में बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें परवरिश योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो को बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। जैसे बाल विवाह, बाल मजदूरी, अनाथ बच्चों, कन्या विवाह इत्यादि बातों पर चर्चा किया गया एवं इसके रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें पंचायत के मुखिया अनुपमा ठाकुर, जिला बाल संरक्षण इकाई किशनगंज से बाल संरक्षण पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह, बाल मजदूरी कराना कानून जुर्म है, यह अपने आसपास के लोगों को गांव समाज में सभी लोगों को जरूर बताएं। इस दौरान आउटरीच वर्कर नागेश्वर प्रसाद, शहाबुद्दीन, चाइल्ड लाइन प्रखंड समन्वय परिमल कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
