• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी का ब्लड टेस्ट के नाम पर पैसा लेने का तस्वीर वायरल।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

ठाकुरगंज: स्वास्थ्य विभाग में लगातार जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे हैं‌। ताज़ा मामला ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड टेस्ट के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी का पैसा लेने का तस्वीर सामने आया है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है, कि ब्लड टेस्ट कराने आए व्यक्ति से स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा पैसा लिया जा रहा है। इस संबंध में ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार से जब दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तस्वीर उन्होंने भी देखी है। स्वास्थ्यकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिस व्यक्ति से पैसा की मांग की गई है उनके द्वारा लिखित शिकायत अब तक नहीं कि गई है अगर शिकायत कि जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल तस्वीर के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *