विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में आजादी के 75वा वर्षगांठ जश्न के रूप में बड़ी धूमधाम से पुरे देश में मनाई जा रही है, इस उपलक्ष में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है। देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है, देश आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में फहराया जाएगा तिरंगा। इससे पहले पीएम मोदी ने देश को 76वें स्वतंत्रता की बधाई दी है।

नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने माननीय मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज पीएम मोदी लगातार नौवीं बार लाल किले से देश को संबोधित किए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पुरे देश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन माननीय मोदी जी के आवाहन पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, व्यवसाई मोर्चा जिला संयोजक राजेश करनानी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, संजीव साह, नगर महामंत्री संदीप कुमार शर्मा, हरि पंडित, नगर मंत्री गोपेश यादव, शोभिक कुंडू, पूर्व अध्यक्ष नरेश साह, धर्मेंद्र दास, विजय झा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजलि मंडल, चंदन कुमार सिन्हा, रोहन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।