शनिवार को ठाकुरगंज नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोउल्लास एवं अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के बसीरनगर ईदगाह के साथ प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों में ईद की नमाज अदा किया गया। नमाज अदा करने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकवाद दिया और अल्लाह से सबकी सलामती की गुजारिश किया। ईद के अवसर पर लोगो ने नये-नये कपड़े पहने और सेवइयां खाई। ईदगाह में मेले का भी आयोजन किया गया। ईदगाह में लोगों ने अपनी अपनी पंसद की समानों एवं बच्चों ने खिलौना खरीदा। ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने को ले मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी। शनिवार सुबह पूर्व निर्धारित समायानुसार सभी ईदगाहों में पूर्व से निर्धारित मौलवियों व मौलाना द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गई। ईद को लेकर बच्चों और महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग घर पहुंचे, जहां परिवार के लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं बड़ों ने बच्चों को ईद पर मिलने वाली ईदी दी। इसके बाद दिन भर एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं ईद के मौके पर बनने वाले पकवान भी एक दूसरे के बीच बांच कर खायी और खुशियां मनायी।
ठाकुरगंज नगर के बसीरनगर ईदगाह में ईद की नमाज में नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, अनिल साह, बीडीओ सुमित कुमार, थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव आदि शामिल हुए और लोगों से गले लगा कर एक दूसरे से ईद की बधाई दी। वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और संवेदनशील स्थानों में दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply