सारस न्यूज, किशनगंज।
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कला एवं संस्कृति मंच, ठाकुरगंज के द्वारा 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की सहयोग से ठाकुरगंज क्लब ग्राउंड में आजादी के 75 साल -75 ध्वजारोहण एक साथ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्र्म में मुख्य अतिथि के रुप में सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक अमित कुमार के साथ ठाकुरगंज के गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, गोरखा रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेटस, भारत स्काउट एंड गाइड के साथ साथ नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे व शिक्षकों की ने भाग लिया। आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में 75 गणमान्य लोगों ने एक साथ व एक समय पर ब्रास बैंड पार्टी के राष्ट्रीय गान के धुन में राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी देते हुए 75 झंडोत्तोलन किए गए। वहीं झंडोत्तोलन कार्यक्रम से पूर्व आईजी अमित कुमार का स्वागत कला एवं संस्कृति मंच ठाकुरगंज के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो ने पुष्प गुछ देकर किया। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर स्थापित शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर मुख्य अतिथि आईजी अमित कुमार द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर उनकी शहादत को नमन किया गया। तत्पशात मुख्य अतिथि के साथ अन्य सम्मानित लोगों ने एक साथ, 75 ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रत्येक झंडोत्तोलन में एसएसबी जवानों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के ब्रास्स बैंड की धुन पर सभी लोग देशभक्ति के नशे में मग्न दिखे। ठाकुरगंज क्लब ग्राउंड पुरी तरह तिरंगामय हो गया था। झंडोत्तोलन के बाद का दृश्य बहुत ही रोमांचक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा।

इस ऐतिहासिक दिवस पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों के 12 दिव्यागों को आईजी अमित कुमार के हाथों ट्राइ साईकिल प्रदान किया गया। ठाकुरगंज क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, प्रमुख धनी लाल गणेश, जिप सदस्य रजिया बेगम, पूर्व नपं अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, पूर्व प्रमुख व दल्लेगांव मुखिया सोगरा नाहिद, मुखिया अनुपमा देवी, निखत परवीन, बीरेंद्र पासवान, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, जनकल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, कस्टम अधीक्षक चंद्र किशोर, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान, आईटीआई प्राचार्य गौरव कुणाल, राजकीय पॉलीटेक्निक से विनोद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पन्ना सिंह, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, ई चंद्रशेखर अग्रवाल, स्थानीय सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने झंडोत्तोलन किया।