Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ एसबीआई शाखा के समक्ष किया धरना प्रदर्शन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को अडानी ग्रुप को एसबीआइ की ओर से लोन दिए जाने के विरोध में हो रहे कांग्रेस के राष्‍ट्रव्‍यापी प्रदर्शन का असर ठाकुरगंज में भी दिखाई दिया। ठाकुरगंज में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार दास के नेतृत्व में सड़कों पर उतरते हुए नगर स्थित मस्तान चौक के समीप नेहरू रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा ठाकुरगंज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार की वित्तीय नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार दास ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 6 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक कभी जनता के लिए हुआ करते थे, लेकिन आज केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बैंक केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए ही रह गए है। जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार वितीय संस्थाओं को ध्वस्त कर रही है। देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा किया गया है। अडानी समूह द्वारा लाखों करोड़ों की संपत्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है, इसकी जांच समिति से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजनारायण यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही है। अडानी समूह में एलआईसी व भारतीय बैंकों ने लाखों करोड़ का निवेश किया। अडानी ग्रुप को लाखों करोड़ रुपए का लोन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता की खून-पसीने की कमाई डूबने की कगार पर है।

इस मौके पर पर कांग्रेस जिला सचिव रमेश जैन, मो लाल, मो सलीम, मो अयुब, मो फारूक आलम आदि सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *