ठाकुरगंज नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा धुमधाम ईद का पर्व मनाया गया। ठाकुरगंज शहर के बसीरनगर में स्थित ईदगाह में सकड़ों अक़ीदतमन्दों ने नमाज अदा कर अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। ईद के इस खास दिन घरों में शीर-खूरमा बनाया गए। लोग नए कपड़े पहन कर सुबह नौ बजे से पहले नमाज अदा करने ईदगाह पहुंच गए थे। ईद के नमाज अदा करने के बाद वतन के सारे आवाम के लिए फातिया पढ़ा गया। इसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिल कर ईद की मुबारकबाद दी और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाया। वहीं, अन्य समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके एवज में मुस्लिम भाईयों ने भी मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
इस मौके पर ठाकुरगंज पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इस मौके पर बीडीओ सुमित कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान, पुर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल, पुर्व मुखिया शौकत अली आदि प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड, अंचल व क्षेत्र वासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा के साथ ईद मनाने की अपील की।
इस दौरान पुर्व प्रमुख नूरजहां बेगम व राजद नेता के मानिकपुर स्थित आवास में सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो ने ईद को मौके पर एक दूसरे को बधाई देते हुए लजीज व्यंजन का आनंद उठाया। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है। मुस्लिम समाज 30 दिन रोजे रखते हैं। उसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply