Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वी जयंती के उपलक्ष्य में नेताजी मार्केट में झंडोत्तोलन किया गया।जिसे मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सह अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह उपस्थित हुई। नगर स्थित डीडीसी मार्केट में स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर सभी गणमान्य नागरिकों ने बारी बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व प्रातः समय सन्नी झा के नेतृत्व में गांधी मैदान में छात्रों की मैराथन दौड़ किया गया। फिर भाषण प्रतियोगिता करवाया गया। सभी विजेता को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी व देवकी अग्रवाल, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रो. दिलीप यादव, राजेश करनानी, सकलदेव पासवान, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, सजन कुमार, दीपक गणेश, मनोज चौधरी व मयंक शांडिल्य, शेखर चंद अग्रवाल, अजय राय तथा भाजयुमो के प्रवास योजना कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार, जिला महामंत्री तरुण सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा, भाजयुमो महिला मोर्चा जिला महामंत्री सह मुखिया अनुपम देवी, कार्यक्रम प्रभारी विवेक साह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री राकेश गुप्ता व सिमरन राय, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा, अंजलि मंडल, चंद्रकांत गौतम, निखिल प्रभात, हीरा सिंह, अनिल साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर नगर स्थित आनंद मार्ग जागृति स्कूल के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलीय चित्र पर आनंदमार्ग प्रचारक संघ के जिला प्रधान सुमन भारती, रंजीत सरकार, गोपाल मंडल, आदि स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बारी बारी से माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को स्मरण किया गया। इसके बाद जिला प्रधान सुमन भारती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस मौके पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के संबंध में उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुमन भारती ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग एवं समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा है। वे हिंदुस्तान के हर वासी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने जीवन पर्यन्त देश की आजादी के लिए काम किया जिसकी बदौलत देश आजाद होने में मदद मिली और आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। उनके नेतृत्व में लड़ी गई हर लड़ाई में विजय प्राप्त हुई। इसीलिए उन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके स्कूल के शिक्षक शुभम साहा, बलाई सिंह, संतु विश्वास, कृष्णा सरकार, सुभाष सिंह, सोमा राहा, सुष्मिता कुमारी, सीता कुमारी आदि सहित अभिभावक व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *