सारस न्यूज, किशनगंज।
राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड ईकाई ठाकुरगंज द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाते हुए 26 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजद के प्रखंड ईकाई ठाकुरगंज के सभी समर्पित तमाम कार्यकर्ता एवं प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यगण मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान 150 लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष सह बंदरझुला पंचायत के मुखिया मोo एकरामुल हक ने झंडोत्तोलन कर सभी राजद कार्यकर्त्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजद के तमाम कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारियों के समक्ष राजद सुप्रीमो लालू यादव के नीति सिद्धांतों पर आधारित उनकी जीवनी का वर्णन करते हुए कहा कि समाजिक न्याय के प्रणेता, सेक्युलरिज्म नेता, समाजिक न्याय के अग्रदूत लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी ने देश और राज्य के हित में ऐतिहासिक कार्य किया हैं। लालू प्रसाद यादव ने हमेशा लोहिया, कर्पूरी, जेपी के विचारों को हमेशा जीवंत रखा। पार्टी जिन मूल्यों के लिए बनी आज उसी पर चलते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लागातार आंदोलन कर रही है। वहीं प्रखंड राजद के कोषाध्यक्ष मीर महफूज आलम ने बताया कि लालू प्रसाद यादव एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। लालू प्रसाद यादव का देश में गंगा जमनी तहजीब, संवैधानिक संस्था, देश का सौहार्द को बनाए रखने तथा अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े समुदाय को खौफ और दहशत के माहौल से दूर रखने में अभूतपूर्व योगदान रहा है।
इस मौके पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सालीम अहमद, राजद नगर अध्यक्ष अशोक यादव,उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रफीक आलम, शाहिद आलम, मो जकी, एहतशाम अहमद, मोहम्मद सोनू, मो असलम आदि सहित बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्त्ता मौजुद थे।