Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव आयोजित, बीईओ सुनैना कुमारी ने उत्सव का किया उद्धघाटन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्लस टू ठाकुरगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनैना कुमारी ने किया। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर सर्व शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के संकुल स्तर पर विभिन्न विद्यालयों के विजयी एकल एवं टीम के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अव्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 

इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनैना कुमारी ने बताया कि तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव खेल प्रतियोगिता में 14 आयुवर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। वही 14 आयुवर्ग में छात्रों की प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकुरबाघी के छात्रों ने जीत हासिल की। 17 आयु वर्ग में छात्रों के बीच आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के छात्रों ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों के 17 आयु वर्ग में उच्च विद्यालय पौआखाली तो बालिकाओं के अंडर 14 की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय रुईधासा, अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पौआखाली ने जीत हासिल की। वही खो- खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी तो बालिका वर्ग में भी इसी स्कूल ने परचम लहराया। वही अंडर- 12 खो- खो प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय गलगलिया ने जीत हासिल की। शॉट पुट में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के राजिक आलम तो अंडर 17 छात्रों की 100 मीटर में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के मो अरहान दिलरोश ने बाजी मारी। लम्बी कूद में अंडर 14  छात्रों की प्रतियोगिता में बेसरबाटी का  संग्राम मुर्मू तो अंडर 17 में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज की अरहान दिलरोश ने जीत हासिल की। वही बालिका वर्ग में अंडर 14 में रुइधासा की रिजवाना ने जीत हासिल की। वही ऊँची कूद में बालक वर्ग में अंडर 12 में मध्य विद्यालय लोधा का पुरुषोतम राजभर, अंडर 14 में बेसरबाटी का पवन सोरेन एवं अंडर 17 में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के अफताब ने बाजी मारी।

वही लडकियों के वर्ग में अंडर 14 में बेसरबाटी की विभा कुमारी ने जीत हासिल की। वही बैडमिंटन के खेल में  बालिका में अंडर 17 में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की शबाना यासमीन, बालक वर्ग में उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के अंकित मिश्रा ने जीत हासिल की। वही अंडर- 14 में बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की सलोनी झा एवं बालक वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय के भास्कर कुमार ने जीत हासिल की। वहीं इस दौरान मंच संचालन फ़तहुल बारी ने किया। वहीं उक्त खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन व्यवस्था में भारी खामियां दिखी। प्रतिभागी सैकड़ों स्कूली बच्चों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था नहीं दिखी। एथिलिट में भाग लेने वाले बच्चों को ट्रैक पर जंगली झाड़ रहने के कारण दौड़ लगाने में कठिनाई हुई, दौड़ लगाने के क्रम में जंगली झाड़ में पांव फंस जाने के कारण कई बच्चे ट्रैक पर बुरी तरह गिर गए। उत्सव को सफल बनाने में शिक्षकों की रही महती भूमिका:- कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्य नारायण यादव, अब्दुल हमीद, जहांगीर आलम, अर्जुन पासवान, कमल कुंडू, उमेंद्र आजाद, इकबाल अहमद, नीलेश भारती, चन्द्रदीप महतो, उमेंद्र आजाद, तपेश वर्मा, मिथिलेश गणेश, जाहिद आलम, जयशंकर प्रसाद, शबनम बेगम, जेबा आरा, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, शिव नारायण मंडल,  जावेद अख्तर, सादिक आलम, राजेश कुमार, असीमा रानी दास, रेशमी कुमारी, उज्वाल कुमार, बिनोद पासवान, श्याम सुन्दर यादव, संजय पासवान, ईमा कर्मकार, पुष्पा कुमारी, रानी कुमारी, सदानंद कुमार, वरुण सिंह, संतोष राय, संतोष पासवान, स्वेता भारती, संध्या कुमारी, वाहिद आलम, नूर इस्लाम आदि सहित कई शिक्षक सक्रीय दिखे और इन शिक्षकों की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *