• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में प्रतिमा विसर्जन के साथ पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज के स्टेशन प्रांगण स्थित श्री श्री संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के दिन से आयोजित पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समारोह का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ विधिवत रूप से समापन हो गया। नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण से निकाले गए विसर्जन जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सागढाला पोखर पहुंची और भगवान राधे कृष्ण की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

वही इससे पूर्व पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी के रासपार्टी के द्वारा प्रत्येक दिन देर संध्या को रासलीला का चित्रण, मंचन व राम लीला पाठ भी प्रस्तुत किया गया। जबकि अलग-अलग स्थानों से पहुंचे कीर्तन मंडलियों के द्वारा हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। समारोह के दौरान नगर सहित आसपास के क्षेत्र हरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गुंजायमान रहा। विसर्जन से पूर्व मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान राधाकृष्ण के प्रतिमा के समक्ष यज्ञ आहुति प्रदान की गई। मंदिर के पुरोहित आरतीनाथ झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के विधि विधान से विसर्जन की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इसके बाद सागढाला पोखर में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन में अजय कुमार सिंह, निर्मल गुप्ता, घनश्याम गाड़ोदिया, जग लाल साह, अमरेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद साह, विमल घोष, दीनानाथ पांडे, संतोष सिंह, गौतम रक्षित, मंगल किशोर राय, प्रमोद कुमार, संतोष कामत, शिबू गुप्ता, रिशु कुमार, रमण चौधरी आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *