• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में फोरलेन निर्माण कार्य से घरों के सामने गड्‌ढ़ा करने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल।

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

इन दिनों ठाकुरगंज में फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर है। पर निर्माण एजेंसी द्वारा मनमानी के कारण पीपरीथान के लोगों को अघोषित कर्फ्यू का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी लिखित शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, सांसद, डीएम, एसपी व एसडीएम से की है। पीड़ित ग्रामीणों में पंचायत समिति सदस्य तेज नारायण यादव, सुकुमारी, गौरी देवी, संजय कुमार, बिक्रम कुमार संग अन्य ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी द्वारा आरंभ से मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है।

पांच दिन पूर्व हमारे घरों के सामने निर्माण एजेंसी द्वारा रातों रात पांच फीट गड्डा खोद दिया गया था। निकलने के लिए कोई भी मार्ग नहीं छोड़ा गया। जिसके कारण हमलोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गड्डों में जल-जमाव के कारण डेंगू का भी खतरा लोगों पर मंडराने लगा है। निर्माण एजेंसी को समस्या से निदान के लिए गुहार लगाने पर भी अबतक निदान नहीं किया गया है। निर्माण एजेंसी के मनमानी रवैये के कारण पूर्व में भी लोगों को जल-जमाव की समस्या का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *