• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में भाजपा के विभिन्न मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

बीरबल महतो, ठाकुरगंज डॉट कॉम। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह की नेतृत्व में ठाकुरगंज के जामनीगुड़ी ग्राम में अवस्थित मोर्चा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 78 वीं संस्करण मन की बात सुनी। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के तेज धावाक मिल्खा सिंह को याद कर श्रद्धांजलि दिये। उनके कार्य की चर्चा किये। इसके साथ ही देश के खिलाड़ियों को याद करते हुऐ नेहा की खेल की सराहना किये। जल संरक्षण की बात कही। आने वाले नेशनल डॉकटर डे एक जुलाई को मनाई जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी डॉक्टर को सम्मान करने की अपील की। कोरोना काल में ऑक्सीजन समय पर पहुंचाने वाले कर्मी की सराहना किये। जो भी लोग कोरोना काल में अच्छे कार्य करते हुए असमायिक मृत्यु के शिकार हुए उन सबों को नमन करते हैं। उन्हें सभी देशवासियों को कोरोना का टिका जरूर लगाने की अपील की। उन्होंने इंडिया फर्स्ट का मोदी ने मूल मंत्र दिए।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ठाकुरगंज नगर के सभी शक्ति केंद्रों पर मन की बात सुनी गई। कार्यक्रम प्रदेश व जिला के निर्देश अनुसार नगर प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार के नेतृत्व में एवं भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में सभी मंच मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के सभी शक्तिकेन्द्रों पर सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों का भी मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह जल संरक्षण को देश सेवा का एक रूप मानते हैं। हमे पानी बचाना है और मानसून से घबराना नहीं है। इसी कड़ी में पीएम ने जल संरक्षण के क्षेत्र में  देश के कोने कोने में लोगों के द्वारा  किए गए कार्यों की प्रशंसा की। 

मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सिपाही यादव,व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश करनानी, जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष यादव, भाजपा नेता अमित सिन्हा, नगर मंत्री गोपेश यादव, कमल क्लब जिला सह संयोजक पवन गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री आनंद गोस्वामी, भाजपा नगर महामंत्री हरि कुमार पंडित, भाजपा उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, सपन भट्टाचार्य, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजलि मंडल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर मंत्री गोपेश यादव, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अमित सुल्तानिया, रमेश लाल, मो0 गुलाब नट,विजय झा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *