• Sun. Mar 29th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त जिला मोर्चो की बैठक किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता मे भाजपा के संयुक्त जिला मोर्चो की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 20 से 30 जून तक केंद्र सरकार के योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए महासंपर्क अभियान के माध्यम से जन जन तक जाकर लाभार्थी संवाद व लाभार्थी चौपाल करने का कार्य किया जाएगा। जिससे मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंच सके। वहीं सुशांत गोप ने सयुंक्त मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महासंपर्क अभियान के दौरान आगामी करणी कार्यों के तहत जिला भाजपा कार्यालय में सभी मोर्चों के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जो आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में व युवाओं में जोश भरने के कार्य करेगा व साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्षता अनुपम ठाकुर ने मोदी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जिले भर में होने वाले कार्यक्रमो के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *