भारत सेवाश्रम संघ द्वारा अनुमोदित शाखा ठाकुरगंज में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ठाकुरगंज हिदू मिलन मंदिर के सचिव प्रदीप्त दत्ता ने बताया कि 6 मई शनिवार से 7 मई रविवार तक नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 5 के आश्रमपाड़ा स्थित ठाकुरगंज हिदू मिलन मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय जगतगुरु युगाचार्य श्रीमत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज वार्षिक महोत्सव, हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन तथा वैदिक शांतियज्ञ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं भारत सेवाश्रम संघ शाखा ठाकुरगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर वार्षिक महोत्सव की चर्चा एवं तैयारी का जायजा लेते हुए ठाकुरगंज शाखा के स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 एवं 7 मई को हिंदू मिलन मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय हिदु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन, भजन – कीर्तन, आचार्य बरण एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान, श्रीश्री गुरु महाराज का महाभिषेक, भक्ति भाव से नृत्य सह पूजा भारती, अन्नकुट भोग, प्रसाद वितरण, दीक्षा, वैदिक शांति यज्ञ आदि अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रवीण सन्यासी श्रीमत स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज एवं अन्य सन्यासी, मुनि, ऋषिगण का आगमन तथा प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 6 मई को संध्या काल आचार्य वरण एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं 7 मई रविवार को प्रातः मंगल आरती, गीता पाठ, संघ गीता पाठ, दीक्षा समारोह एवं कलश शोभायात्रा का संचालन होगा। कलश शोभायात्रा का संचालन की जिम्मेदारी स्वामी शरणानंद, स्वामी श्रीमयानंद एवं कमिटी के सदस्यगण के ऊपर होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक जगतगुरु युगाचार्य श्रीमत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज का अभिषेक, पूजा आरती एवं अन्नकूट भोग का संचालन तथा महाप्रसाद का वितरण के बाद भजन कीर्त्तन एवम संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं इस पूरे कार्यक्रम में सभापति के रुप में बेलडांगा (मुर्शिदाबाद) सेवाश्रम के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी प्रदिप्तानन्द जी महाराज, प्रधान वक्ता के रुप में रायगंज (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी निरंजनानंद जी महाराज, वक्ता के रुप में कुनोर (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज कार्य करेंगे। सिलीगुड़ी भारत सेवाश्रम के स्वामी प्रसन्नानन्द महाराज धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। स्वामी बैबस्वतानंद, स्वामी अग्निवेशानन्द एवं आश्रम के कर्मीगण के सहयोग से वैदिक शांतियज्ञ एवं पूजा आरती के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज, प्रदीप्त दत्ता, अनिल घोष, दिलीप कुंडू, सुभाष घोष, बच्चू मंडल, सुभाष सरकार के अलावे रासोश्री लाहिड़ी, रेखा दास, अनिमा कुंडू, गीता घोष आदि सदस्यगण सक्रिय दिखे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply