Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में मत्स्यजीवी सहयोग समिति में अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर ही होंगे चुनाव, निर्विरोध चुने गए समिति के सदस्य।

सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रखंड ठाकुरगंज में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सात एवं सीमांचल कृषक सेवा स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के नौ कुल सोलह सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है जबकि अध्यक्ष पद पर 4 एवं मंत्री पद पर 5 प्रत्याशी मैदान पर डटे हुए है। आगामी 19 जुलाई 2022 को प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी और मतदान की समय खत्म होने के बाद ही मतगणना की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी (स.स.) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर 4, मंत्री पद पर 5 तथा प्रबंध समिति सदस्य पद पर सात प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया तो वहीं सीमांचल कृषक सेवा स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर एक तथा प्रबंधन समिति सदस्य पद में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उक्त दो समितियों के विभिन्न पदों पर कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को नाम वापसी का समय बीतने के बाद मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर मिट्ठू मुखिया, सुरज सहनी, जीवन मुखिया व सुनील कुमार सहनी तथा मंत्री पद पर विश्वनाथ मुखिया, दिलीप मुखिया, ज्योतिक सहनी, गनौर मुखिया तथा प्रेमलाल मुखिया के बीच ही चुनाव होगा। वहीं इस समिति के प्रबंधन समिति सदस्य पद पर सारो देवी, विनेश मुखिया, जली देवी, राजो देवी, ओमप्रकाश मुखिया, शुभ लाल मुखिया एवं मालती देवी तथा दूसरी ओर सीमांचल कृषक सेवा स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर एकमात्र रोहित कुमार एवं इस समिति के सदस्य पद पर मनोज सिंह, तेज नारायण यादव, विमला देवी, गीता देवी, सलीता देवी, राजू कामती, राजीव कुमार राय एवं निर्मला देवी को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन्हें मतगणना के बाद 20 जुलाई को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर ही  निर्वाचन होंगे, जिसमें कुल 350 मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *