ठाकुरगंज में शनिवार को व्रतियों का खरना प्रसाद ग्रहण के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया। जिसका समापन सोमवार की सुबह होगा। फल-सब्जियों से बाजार पटे हुए है तो दूसरी ओर प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों पर सुरक्षा व गोताखोरों की व्यवस्था की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से लोग आकर पावन पर्व की तैयारियों में अपनों का हाथ बंटाने में लगे हैं। लोक आस्था पर्व छठ में खाजा मिठाई का विशेष महत्व है। ठेकुआ, पिरुकिया संग विभिन्न प्रकार के फल के साथ खाजा विशेष रूप से छठ पर्व के मौके अर्घ्य में दिया जाता है। जिसके कारण खाजा मिठाई की बिक्री बाजारों में जोरों पर है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही कठिन व्रत शुरू।
सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

Leave a Reply