सारस न्यूज, किशनगंज।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साथ देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया गया। जिसमें ठाकुरगंज स्टेशन में 27. 8 करोड़ की राशि से पुनर्विकास कार्यों के लिए आधारशिला रखी गई। 6 अगस्त का यह दिन भारतीय रेलवे एवं रेल से यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपमा देवी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में आयोजित शिलान्यास समारोह में महिला मोर्चा के सदस्यों के उपस्थित होते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी आज ठाकुरगंज भी बना। भारत की प्रगति का आधार देश का रेलवे स्टेशन है। ठाकुरगंज स्टेशन पर सुविधा बढ़ने से व्यापार एवं रोजगार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी ध्यान नहीं दिया। रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। मोदी सरकार ने ऐसे स्टेशनों की सुध ली और उन्हें विकसित किया जा रहा है, इससे व्यापार और रोजगार को गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद मोदी जी का तख्ती लिए प्रधानमंत्री को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजनाओं को कराने हेतु आधारशिला रखने पर धन्यवाद दिया।
27 करोड़ 80 लाख से बदलेगी ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन की तस्वीर:-
27 करोड़ 80 लाख की लागत से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास कार्य होंगे जिसमें मुख्य भवन एवं पोर्टिको को सुधारा जाएगा। प्रवेश द्वार के साथ नए सर्कुलेटिंग एरिया विकसित होगा। यात्रियों के लिए प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, चौड़ी सड़क, दिव्यांगों के लिए आधुनिक सुविधाएं, प्लेटफार्म शेड, फुट ओवर ब्रिज, आधुनिक शौचालय आदि बनाये जाएंगे।