Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह को ले राष्ट्रीय पर्व समिति की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

73वां गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र के 36 से अधिक सरकारी व गैर- सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रीय पर्व  समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ सुमित ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पर्व  समिति के बैठक में देते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि 73वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ठाकुरगंज नगर में झंडोत्तोलन की शुरुआत प्रातः 09 बजे से प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन के साथ होगा और 10:40 बजे गांधी मैदान, ठाकुरगंज में समापन होगा।

वहीं बीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि सभी स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व समिति के सभी सदस्यों का मन्तव्य लेकर झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी का निर्धारण किया गया है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने झंडोत्तोलन से सम्बंधित कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी अनिल कुमार, राजस्व अधिकारी मनीष कुमार चौधरी, राष्ट्रीय पर्व समिति के सचिव सह आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज के प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद, बीआरपी एजाज अहमद, उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा, संध्या कुमारी, जहांगीर आलम, संत यादव, निलेश भारती, खालिक अंसारी, स्वेता भारती के अलावे सभी संस्थानों के अधिकारी व विद्यालयों के शिक्षकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *