बुधवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर ठाकुरगंज प्रखंड ईकाई के राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। नगर पंचायत ठाकुरगंज स्थित आस्था डायग्नोसिस सेंटर मार्केट में प्रखंड राजद अध्यक्ष मो एकरामुल हक एवं युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मो सालिम अहमद के नेतृत्व में केक काटा गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई और केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने नेता तेजस्वी यादव के लंबी आयु की कामना की। डिप्टी सीएम के जन्मदिन के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो एकरामुल हक ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अगुवाई में लगातार बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार लगातार काम कर रही है। तेजस्वी यादव ने जो गांधी मैदान जो घोषणा की थी उसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार गंभीर है। तेजश्वी यादव ने सिंचाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई और युवाओं के रोजगार के लिए जो वादा किया था उन वादों पर खरा उतरने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। तेजस्वी यादव ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे महागठबन्धन की सरकार बनते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार देने के काम पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका फलाफ़ल भी बहुत जल्द बिहार में देखने को मिलेगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33वें जन्मदिन के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मो एकरामुल हक, युवा प्रखंड अध्यक्ष मो सालिम अहमद, प्रखंड कोषाध्यक्ष मीर महफूज आलम, नगर इकाई के उपाध्यक्ष मो गुलाब, मुख्तार आलम, मो रिजवान, मो नौशाद, मो शमशेर, मो खालिक, मो अकबर आदि राजद कार्यकर्त्ताओं ने उत्साह के साथ खुशियां मनाई।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply