• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम ने नगरपालिका आम चुनाव को ले कृषि उत्पादन एवं बाजार समिति में निर्मित मतगणना केन्द्रों व वज्रगृह का लिया जायजा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने नगरपालिका आम चुनाव को ले कृषि उत्पादन एवं बाजार समिति में निर्मित मतगणना केन्द्रों व वज्रगृह का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कृषि बाजार समिति में अवस्थित किशनगंज, ठाकुरगंज और बहादुरगंज नगर निकाय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्रों की पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बज्रगृह से मतगणना स्थल अप्रोच पथ, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापन, रिसीविंग काउंटर, प्रशासनिक भवन, काउंटिंग हॉल की तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्ट्रॉन्ग रूम के डिजिटल लॉक, मतगणना स्थल के बाहर डिस्पले, मीडिया सेंटर, प्रतिक्षालय, वेबकास्टिंग व ओसीआर तकनीक हेतु वेब कैमरा इंस्टालेशन आदि पर भी विचार विमर्श कर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *