ठाकुरगंज नगर पंचायत के सभागार कक्ष में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान का नगर कर्मियों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी ने की। उपस्थित लोगों ने बुके, फूल माला, शॉल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य पार्षद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए बडी दुख की स्थिति है कि वह हमें छोड़ रहे हैं, आपके साथ मिलकर जो काम किए वह कभी भुला नहीं सकते आपको विदा करना बहुत ही दुखद है, यघापि हम समय और इसकी रणनीतियों के बारे में कुछ नहीं कर सकते, आप न केवल अपने पद से बल्कि अपने काम से भी लोगों के दिल में हमेशा बसे रहेंगे। ठाकुरगंज नगर की जनता आपके द्वारा किए गए काम को कभी नहीं भूलेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी अतिऊर रहमान ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने दायित्वों के निर्वाहन में सभी को समुचित सहयोग मिलता रहा इसे मैं आजीवन याद रखूंगा, बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा 1 जुलाई को अधिसूचना जारी किया गया था जिसमें नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान का तबादला नगर परिषद जनकपुर रोड किया गया था, वही ठाकुरगंज नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान को बनाया गया था। इस विदाई समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम पासवान, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संजय यादवेन्द्र, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद बुद्धिजीवी लोग कनीय अभियंता, संवेदक नगर पंचायत कर्मी इत्यादि लोग मौजूद थे।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई विदाई चेहरे में छाया मायूसी


















Leave a Reply