• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नपं ठाकुरगंज में मुख्य पार्षद पद पर श्रीकृष्ण सिंह ने पहना ताज, उपमुख्य पार्षद बने उर्मिला देवी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज के नगर निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने 31 मतों से जीत हासिल कर परचम लहराया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी को चुनाव में हार मिली। उन्हें 2575 मत हासिल हुए और तीसरे नंबर पर चले गए। सिकंदर पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी देवी को 31 वोट से हराया। सिकंदर पटेल को कुल पड़े 9063 मतों में से 3003 मत मिले। इनके प्रतिद्वंदी बेबी देवी को 2972 मत हासिल हुए।

सिकंदर पटेल को 33.13%, बेबी देवी को 32.79% एवं प्रमोद कुमार चौधरी को 28.41% मत प्राप्त हुए। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर उर्मिला देवी ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुजा आनंद को 94 वोट से पराजित किया। उर्मिला देवी को 27.69 फीसदी मतों के साथ 2510 वोट मिले। जबकि पुजा आनंद को 26.65% के साथ 2416 मत, आशालता हेमब्रम को 20.21% मतों के साथ 1832 एवं पॉपी साहा को 16.61% मतों के साथ 1506 मत प्राप्त हुए। वहीं 12 वार्ड वाले नगर पंचायत ठाकुरगंज में वार्ड नं एक से दुर्गा कुमारी गुप्ता ने 387 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 593 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विंदा देवी को 206 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं दो में देवाशीष विश्वास ने 108 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 483 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इशर देवी को 375 मत हासिल हुए। वार्ड नं तीन में रुपावती देवी निर्विरोध निर्वाचित हैं। वार्ड नं चार में पूनम कुमारी ने अतुल कुमार को 73 मतों से पराजित किया। पूनम कुमारी को 321 मत तो अतुल कुमार को 248 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं पांच में सजन कुमार ने नपं ठाकुरगंज में वार्ड स्तर पर सबसे अधिक मार्जिन से पटखनी दी। सजन कुमार ने परमजीत मंडल को 475 के भारी मतों से हराया। सजन कुमार को 664 मत तो परमजीत मंडल को मात्र 189 मत ही प्राप्त हुए। वार्ड नं छः में दिलीप सिंह ने सुबोध कुमार यादव को 80 मतों से हराया। दिलीप सिंह को 335 मत मिले तो सुबोध कुमार यादव को 255 मत। वार्ड नं सात से मंजू देवी ने शिवा पासवान को 37 मतों से हरा कर अपनी सीट बचा ली। मंजू देवी को 470 तथा शिवा पासवान को 433 मत हासिल हुए। वार्ड नं आठ में कंचन देवी ने 47 मत से जीत दर्ज की। कंचन देवी को 273 वोट मिले तो बचिया देवी को 226 वोट मिले। वार्ड नं नौ में सुधा देवी ने रेखा देवी को 68 मतों से पराजित किया। सुधा देवी को 312 वोट तो रेखा देवी को 244 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नं दस में अमित कुमार ने राजा कुमार साह को 101 मतों से हराया। अमित कुमार को 275 मत हासिल हुए तो इनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजा कुमार साह को 174 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं ग्यारह से चांदनी कुमारी ने नाजमीन को 42 मतों से पराजित कर अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। चांदनी कुमारी को 391 मत मिले तो नाजमीन को 349 वोट प्राप्त हुए। वहीं वार्ड नं बारह में कृष्ण नंदन झा ने अशोक यादव को 91 मतों से पटखनी दी। कृष्ण नंदन झा को 304 वोट मिले तो अशोक यादव को 213 मत हासिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *