सारस न्यूज, किशनगंज।
नगर पंचायत ठाकुरगंज के चुनाव के बाद नवगठित नप बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को आहूत की गई। नपं की बैठक नगर पंचायत ठाकुरगंज के प्रशासनिक भवन के सभागार कक्ष में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने की।
उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव ठाकुरगंज का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 18 लाख 93 हजार से अधिक सुरक्षित राशि का निर्धारण किया गया। साथ ही बस कोच हेतू 40 रु, टाटा 407 व मिनी बस हेतू 25 रू, जीप, मार्शल हेतू 30 रू, टेम्पू हेतु 15 रू व ई रिक्शा हेतू 10 रू कर निधार्रित किया गया। इसी क्रम में स्टेशन रोड पर स्थित गुदड़ी बाजार हेतू 5 लाख 96 हजार से अधिक सुरक्षित राशि का निर्धारण किया जिसमें 25 वर्ग फीट वाले दुकानदार के लिए कर 30 रू, 16वर्ग फीट वाले दुकानदार के लिए 25 रू, 12 वर्ग फीट वाले के लिए 15 रू तथा 9 वर्ग फीट वाले दुकानदार के लिए 10 रू निधार्रित किया गया। ठाकुरगंज राजस्व हाट हेतू तीन लाख 87 हजार सुरक्षित राशि का निर्धारण किया गया। भाताडाल पोखर का 15 प्रतिशत बढ़ाकर दर निधार्रित किया गया।
वहीं बैठक में नगर पंचायत ठाकुरगंज के विकास के लिए बजट हेतू एंजेसी हायर कर बजट की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। भातडाला पोखर के समीप फुड पार्क बनाने का निर्णय लिया गया। नेताजी मार्केट का पुनर्निर्माण व डबल स्टोरेज दुकान निर्माण हेतू दुकानदारों से सामंजस्य स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई हेतू मुख्य पार्षद को अधिकृत किया गया। नगर के बाजार के मुख्य मार्गो पर बड़े वाहनो के नो एंट्री का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ठाकुरगंज थाने से पेट्रोल पंप चौक तक मुख्य सड़क के दोनो ओर पांच -पांच फीट आरसीसी निर्माण संग डिवाइडर लगाने का निर्णय लिया गया। अभियान चलाकर थाना से पेट्रोल पंप चौक, रेलवे स्टेशन चौक, सोनारपट्टी, अस्पताल व मेन रोड से रेलवे के समीप अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ भातडाला पोखर एवं पार्क को वन विभाग से वापस नगर पंचायत को हैंड ओवर करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। बैठक उक्त मामले के अलावे अन्य कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
वहीं इस बैठक में उपमुख्य पार्षद उर्मिला देवी, वार्ड पार्षद दुर्गा कुमारी, देवाशीष विश्वास, रुपावती देवी, पूनम कुमारी, सजन कुमार, दिलीप कुमार, मंजू देवी, कंचन देवी, सुधा देवी, अमित कुमार सिन्हा, चांदनी कुमारी, कृष्ण नंदन झा, नपं कर्मी मो अजीज, संजय पंडित, विजेश कुमार, अशोक पासवान, दिगंबर मंडल, कृष्ण कुमार पासवान आदि सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।