Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नारायणी सती दादी मंदिर, ठाकुरगंज में कीर्तन व मंगल पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय भादो महोत्सव।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को ठाकुरगंज नगर पंचातत के वार्ड नं 11 कॉलेज मोड़ के समीप स्थित नारायणी सती दादी मंदिर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला भादो महोत्सव कीर्तन व मंगल पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया। भादो अमावस्या महोत्सव के तहत शुक्रवार के देर शाम को अलौकिक श्रृंगार व संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रातः दादीजी की विग्रह का विशेष पूजन कराया गया। सर्व प्रथम गुलाब युक्त गंगा जल से अभिषेक कराया गया। दादी जी की विग्रह को फूल से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया।

इस मौके पर आयोजक कमिटि द्वारा मंदिर परिसर को भव्य रूप से वास्तविक व कृतिम फूलों से सजाया गया। शुक्रवार की देर शाम को सती दादी का श्रृंगार के बाद बाहर से आये कलाकारों ने सती दादी का कीर्तन गाया। देर रात तक मुख्य रूप से महिलाएं आयोजित कीर्तन के भक्ति रस में डूबी रही। अमावस्या के मौके पर आयोजित भादो महोत्सव के दूसरे दिन सुहागन महिलाओं ने दादी को सुहाग का जोड़ा (जात जरुला) चढ़ा कर दादी की पूजा अर्चना की। मंदिर में दादी की पूजा करने पहुंची स्थानीय मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बताया कि आज ही के दिन दादी सती हुई थी। तब से सुहागिन महिलाएं अमावस्या के दिन दादी का श्रृंगार के साथ साथ पूजा अर्चना करती हैं। यह पर्व मुख्य रूप से महिलाओं का माना जाता है। पूजा अर्चना के बाद सिलीगुड़ी से आई स्वाति अग्रवाल ने मंगल पाठ किया। मीठे मीठे भजनों के साथ स्वाति अग्रवाल द्वारा गाये गए मंगल पाठ को सुनने भारी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंची थी और अपने मधुर भजनों एवं भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। संध्या समय तक आयोजित मंगल पाठ को महिलाओ ने सुना। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंगल पाठ के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही भादो महोत्सव सम्पन्न हो गया। उक्त धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, शेखरचन्द अग्रवाल, संजय मोर, पन्ना सिंह, गोपाल केजरीवाल, गणेश अग्रवाल, अंकित, मनीष, मनजीत, अभिषेक, कौशल आदि दादी मंदिर कमिटि के सभी सदस्य सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *