• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नियम में बदलाव 9 की जगह अब 6 महीने बाद दिया जाएगा बूस्टर डोज, अब बूस्टर डोज में दिया जाएगा कोर्बेवैक्स का टीका, 205 स्थलों पर चलाया अभियान।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

अब बूस्टर डोज में कोर्बेवैक्स का टीका दिया जाएगा। कार्यपालक निदेशक के पत्र के बाद सिविल सर्जन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अब बूस्टर डोज के नियमों में भी बदलाव किया गया है। नौ माह की जगह अब दूसरे डोज के छह माह बाद ही बूस्टर डोज दिए जाने का प्रावधान किया गया है। शनिवार को 205 स्थलों पर टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। सभी टीकाकरण केंद्रों पर कुल 211 एएनएम को तैनात किया गया था।

साथ ही इस अभियान में अब तक 84 हजार 240 से अधिक लाभुकों को टीकाकृत किया गया है। जिसमें 40 हजार से अधिक लोगों को प्रिकॉशन डोज, 14 हजार से अधिक लोगों को प्रथम एवं 14 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। जिले में निर्धारित लक्ष्य 13.60 लाख की तुलना में अब तक 12.55 लाख लाभुक को टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है।

11.37 लाख योग्य लाभुकों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया है। साथ ही 1.52 लाख से अधिक लोगों को प्रिकॉशन डोज दिया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि अभी तक बूस्टर डोज वालों को को-वैक्सीन एवं कोविशील्ड का टीका दिया जा रहा था। अब कोर्बेवैक्स वैक्सीन को भी बूस्टर डोज के रूप में लाभार्थियों को लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *