सोमवार को ठाकुरगंज नगर क्षेत्र के भीमबालिश में स्थित आनंद मार्ग जागृति स्कूल ठाकुरगंज के प्रांगण में पटेल सेवा संघ द्वारा मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल की मौजूदगी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक सकलदेव पासवान ने की। इस मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कार्यक्रम में मौजुद गणमान्य नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत का एकीकरण करने वाले और 500 से अधिक रियासतों को स्वतंत्र भारतीय संघ में शामिल करने के लिए राजी करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।
वहीं इस मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, आनंदमार्ग प्रचारक संघ के जिला भुक्ति प्रधान सुमन भारती, राजेश करनानी, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल, नरेश साह, अनिल महाराज, रंजीत सरकार, चंद्रकांत गौतम, शुभम साहा आदि अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply