• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती।

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

रविवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम नगर के हृदयस्थली में अवस्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्केट में स्थापित इनके आदमकद प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ नागरिक नन्द किशोर गाड़ोदिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय गान गाए गए। उसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्व नपं अध्यक्ष देवकी प्रसाद अग्रवाल, नागरिक एकता मंच के अधिकारी सिकन्दर पटेल, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह व खालिक अंसारी, पूर्व पार्षद अनिल महाराज, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, अधिवक्ता बलराम साह, भाजयुमो अमित कुमार सिंहा आदि ने बारी बारी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान नगर के नागरिकों को संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने आजाद हिद फौज की स्थापना कर देश को आजाद कराने के लिए और दुनिया से ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए प्रण लिया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा सुनने के बाद आज भी शरीर में क्रांतिकारी ऊर्जा का संचरण होता है। वे देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे और अपना पूरा जीवन देश के नाम करते हुए अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व नपं अध्यक्ष देवकी प्रसाद अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। हमें नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

वहीं इस मौके पर प्रशांत पटेल, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान, शिक्षक अक्षय सिंहा, अरूप कुंडू, गुणाधर सिंह, भाबोतेश डे, विवेक साहा, संजीव झा, बादल कुंडू परमजीत मंडल, प्रकाश यादव, पवन गुप्ता, रोहित चौधरी, चंद्रकांत गौतम, विजय गुप्ता, नपं कर्मी मो. अज़ीज, तलत महमूद, मंजीत सिंह, अशोक साहा आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *