सारस न्यूज, किशनगंज।
असम के 19 वर्षीय प्रभात तांती और 18 वर्षीय अभिलेख हांडिक पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए निकले हैं। ये दोनों युवक लद्दाक तक की यात्रा साइकिल से पूरी करेंगे। 21 अगस्त को इन दोनों युवको ने अपनी यात्रा शुरू की थी जो शनिवार को ठाकुरगंज पहुंचे। प्रकृति के प्रति सामाजिक चेतना जगाने के लिए असम के दो युवक साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। हालांकि साइकिल से यात्रा करना आसान काम नहीं है। इसके बावजूद यह दो जूनूनी युवक अपने लक्ष्य को साधने के लिए निकल पड़े है। दोनों ने ठान लिया है कि जिस संदेश को लेकर निकले हैं, उसे-उसे देश के कोने में फैलाना ही है। युवको ने बताया कि वह सेव एनवायरमेंट सेव नेचर का संदेश लेकर भारत की सड़कों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि देश का जितना भी कचड़ा है, उसे साफ रखें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने बताया कि अबतक सभी राज्यों में लोगों का सहयोग मिला। जिनसे भी मिला उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकलप लिया।