Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पावर ग्रिड निर्माण कार्य आरंभ करवाने के लिए जनसंघर्ष मोर्चा का प्रयास तेज होगा

बीरबल महतो, ठाकुरगंज.कॉम, ठाकुरगंज
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ठाकुरगंज अंतर्गत प्रखंड में प्रस्तावित पावर ग्रिड निर्माण कार्य आरंभ नहीं होने से प्रखण्डवासियों में खासी नाराजगी पनप रही हैं। पावर ग्रिड के लिए सरकार के द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व राशि आबंटित किए जाने के बावजूद अब तक भूमि अधिग्रहण का कार्य भी संपन्न नहीं हो पाने से लोगों ने नाराजगी प्रकट की है। ठाकुरगंज में पावर ग्रिड की जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए स्थानीय लोगों ने जनसंघर्ष मोर्चा ठाकुरगंज का गठन किया गया है। अब उक्त संगठन के बैनर तले लॉकडाउन के समाप्ति के बाद पावर ग्रिड की यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए जनांदोलन का मन बना रहे हैं। वहीं नवगठित जनसंघर्ष मोर्चा ठाकुरगंज में सिकंदर पटेल को संयोजक,मो. सैय्यद व राजेश करनानी को सह संयोजक, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल महाराज को अध्यक्ष, तेजनारायण यादव,विवेक साहा, अभिजीत चौधरी, सन्नी झा को उपाध्यक्ष सहित अशोक भारती, जनश्रुति कुमार, मनोज पासवान, राहुल पासवान, पुष्पराज सिंह, अमित सिंहा, दिलीप यादव, अरुण सिंह आदि को कार्यकारिणी सदस्य के रूप चयन किया गया है। इस बावत मोर्चा के नवनिर्वाचित सह संयोजक राजेश करनानी ने बताया कि पावर ग्रिड निर्माण में हो रही विलंब से प्रखंडवासी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।ऐसे अनेक मसलों के निष्पादन के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के गठन के मुख्य उद्देश्य ठाकुरगंज के विभिन्न कार्यालयों में नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के नाम पर हो रहे अवैध वसूली पर रोक लगाने,निर्माण कार्यों में अनियमितता को दुर कर गुणवत्ता बनाए रखने, सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार को मुक्त करने के साथ साथ विभिन्न नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को उक्त बैनर तले संबंधित विभागों से पत्राचार करना है।साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जनांदोलन भी करेंगे। जनसंघर्ष मोर्चा प्रखंड ठाकुरगंज को अनुमंडल का दर्जा, महानन्दा नदी पर यथाशीघ्र पुल निर्माण कार्य,ठाकुरगंज हॉस्पिटल में बुनियादी सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति आदि संबंधित मांगों पर अपनी आवाज बुलंद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *