Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पिछड़ा मोर्चा भाजपा नगर मंडल ठाकुरगंज का किया गया विस्तार, सूरित सरकार बने मोर्चा के नगर अध्यक्ष।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी एवं पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लब कर्मकार की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पिछड़ा मोर्चा भाजपा नगर ठाकुरगंज कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें सूरित सरकार उर्फ खोखा दा को पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष के रुप चुना गया। अखिल साहा, बिप्लब गणेश, बादल कुंडू एवं कन्हैया महतो को उपाध्यक्ष बनाए गए। बच्चू मंडल एवं हरि कुमार पंडित को महामंत्री, विजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बबलू दास, गोवर्धन शर्मा, राजा चौधरी, शिवशंकर ठाकुर एवं मुन्ना साह को सचिव के रुप में मनोनयन किया गया।

इस मौके पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पिछड़ा प्रकोष्ठ में ऐसे लोगों को जगह दी गई है, जो पार्टी को समय दे सके और जिसमें पार्टी का दायित्व संभालने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि इस बेहतर टीम से जिले में पार्टी और मजबूत होगी।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धनंजय सिंह समेत नगर पिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनित भाजपा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *