• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पीएम मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात की 100वें संस्करण को ठाकुरगंज भाजपाइयों ने उत्सव के रूप में मनाया।

सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात की 100वें संस्करण पूर्ण होने पर ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया।ठाकुरगंज नगर मंडल भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता मे 100वें मन की बात कार्यक्रम नगर के 14 बूथ पर व भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा ने ठाकुरगंज ग्रामीण क्षेत्रों में सुना गया। भाजपाइयों ने इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जिसमें ठाकुरगंज नगर के गांधी मैदान, गोथरा, मल्लाहपट्टी, आश्रमपाड़ा, बसीर नगर, चेंगमारी, शीतला मंदिर, न्यू कॉलोनी, क्लब मैदान, भीमबालिश चौक, ढिबड़ीपारा, सोनारपट्टी, बाजार दुर्गा मंदिर, मदरसा रोड के बूथ क्षेत्रों में सुना गया। भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया की मन की बात कार्यक्रम को लेकर विगत एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्टूबर 2014 मे शुभारम्भ किया गया। मन की बात ने देश के नागरिकों को असली भारत से परिचित कराया।

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को वास्तविक भारत से परिचित कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कार्यक्रम देश को नागरिक से जोड़ने का कार्य किया। जिसमे खेल, कृषि, सामाजिक कार्य, पर्व-त्योहार, देश के विकास, छात्रों की बात सहित समय समय पर होने वाले कार्यकर्मो की चर्चा होती आई है।

वहीं उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, भाजपा नेता मनोज सिंह, बिनोद यादव, गुड्डू सिंह, मोहन सिंह, राजेश करनानी, नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह व मनमोहन साह, विधानसभा चुनाव संयोजक विप्लव कर्मकार, वार्ड पार्षद सजन कुमार व देवाशीष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साह, प्रदीप जैन, अंजली मंडल, सन्नी झा, नगर कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, नगर मंत्री गोपेश यादव, बिक्की गणेश, अति पिछड़ा मोर्चा के अनिल साह, अमृत मंडल, शिव शंकर महतो, युवा मोर्चा के चंद्रकांत गौतम, बिट्टू साह, सूरज कुमार, महिला मोर्चा के पायल आचार्य, आनंद गोस्वामी, खोका सरकार, कृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मन की बात सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *