सारस न्यूज, किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजू ने किशनगंज के पूर्व क्रिकेटर व हेमन ट्रॉफी में किशनगंज जिले के पूर्व कप्तान ठाकुरगंज निवासी संजय कुमार सिन्हा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व देते हुए मनोनीत किया। प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के माध्यम से राज्य के युवाओं एवं खिलाड़ियों को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में मनोनित होने पर संजय कुमार सिंहा ने कहा कि जिला में सभी तरह के खेलों को बढ़ावा देने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। युवा वर्ग को खेल के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा ताकि युवा नशे के बुरी लत से दूर रहे। साथ ही क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को विभिन्न प्लेटफॉर्म में प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं संजय कुमार सिन्हा के भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पद पर मनोनयन पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कर्ण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यादव, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिमल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री वासुदेव सिंह उर्फ तरुण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक अजय कुमार राय, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, नगर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल सिंह, अरविंद झा, पूर्व खिलाड़ी बाबुल दे, कार्तिक चौधरी व सपन भट्टाचार्य, बिट्टू साह सहित ठाकुरगंज के पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी, खेल प्रेमी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।
