• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम ठाकुरगंज नगर के भीमबालिस चौक पर आयोजित की गई। इस मौके पर सभी भाजपाइयों एवं स्थानीय नगरवासियों ने एक स्वर में अटल अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के नारे लगे।

भाजपा नेता देवकी अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे। 1924 में ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने बतौर पीएम कार्यकाल पूरा किया। 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।
नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।

जिला महामंत्री बिजली सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने देश के विकास को गति देने में बड़ी भूमिका निभाई है। वाजपेयी के नेतृत्व में देश को बहुत लाभ मिला है। वह 21वीं सदी में देश को आगे ले गए और से विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश करनानी, बच्चू मंडल, खोखा सरकार, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, ठाकुरगंज विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन, नगर उपाध्यक्ष बबलू दास, पार्षद प्रतिनिधि शंभू लाल राय, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, नगर महामंत्री देवाशीष विश्वास, नगर मंत्री गोपेश यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण महामंत्री साकिर आलम, मयंक सिंह आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *