सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
प्रखंड ठाकुरगंज के कनकपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ीबस्ती में नवनियुक्त शिक्षिका नीतू सिंह का दिल का दौरा पड़ने के कारण मंगलवार देर रात निधन हो गया। टीटीई उत्तीर्ण नीतू सिंह आठ दिन पूर्व ही 22 मार्च को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ीबस्ती में अपना योगदान दी थी। मृतक शिक्षिका नीतू सिंह मूल रूप से छपरा के रहने वाली थी जबकि उनके पति राजेश सिंह इलाहाबाद डिवीजन के भदान रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। मृतका अपने पीछे डेढ़ माह का नवजात बेटे के साथ 2 बच्चियों को छोड़ गयी। बताया जाता है कि नीतू सिंह ठाकुरगंज भातडाला पोखर के समीप भाड़े के मकान में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से उसको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद ठाकुरगंज हॉस्पिटल के डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया। मंगलवार की रात तबियत अचानक बिगड़ी जिसके बाद डाक्टर ने उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया और सिलीगुड़ी जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मोत हो गई। नीतू की मृत्यु की खबर लगते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।