• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ठाकुरगंज इकाई के द्वारा महाशिवरात्रि पर निकाली गई शोभायात्रा

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ठाकुरगंज इकाई के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 12, कृष्णापुरी से शुरू किया गया जो नेहरू रोड होते हुए मस्तान चौक, महावीर स्थान, बस स्टैंड, रेलवे फाटक, जुबली चौक, भातढाला, क्लब फील्ड, डाकबंग्ला होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल कृष्णापुरी पहुँच समाप्त हुई। यह शोभा यात्रा का उद्घाटन शिव ध्वज फहरा कर किया गया। शोभायात्रा में ओम शांति को मानने वाले अनुयायी के अलावे लक्ष्मी नारायण, भगवान शंकर, भगवान गणेश व असुर की झांकी भी निकाली गई जो नगर भ्रमण के दौरान साथ साथ चले। शोभायात्रा के दौरान द्वारा महाशिवरात्रि का महत्व तथा विशेषता की पर्ची बांटकर जन जन तक संदेश पहुंचाया। हाथ में शिव ध्वज लिए हुए श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्मवत्सों ने जयकारे लगाए। 

इस दौरान ओम शांति के ठाकुरगंज शाखा के वरिष्ठ दीदी बी के शारदा ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा मुक्ति दिलाने, सत्य के मार्ग पर चलते हुए भगवान शिव की आराधना करने के लिए प्रेरित करना है। पुर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अपने जीवन से बैर अर्थात बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची शिव रात्रि मनाना है।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, प्रवीण मंत्री, भंवर लाल शर्मा, स्नेहा मंत्री, युगल किशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकेश साह, मिश्री अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रश्मि कुमारी, द्रोपदी शर्मा, मंजू अग्रवाल, स्नेहलता अग्रवाल, पार्वती शर्मा आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वही शोभायात्रा के दौरान ठाकुरगंज थाने के पुलिस अधिकारी व महिला व पुरूष जवान काफ़ी मुस्तैद दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed