Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बकरीद पर्व को ले नगर क्षेत्र में ठाकुरगंज पुलिस, एसएसबी, नगर व अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर सहित ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को नगर क्षेत्र में एसएसबी, पुलिस, अंचल व नगर प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरु होकर मुख्य मार्ग से होते हुए  बस पड़ाव, हॉस्पिटल चौराहा, महावीर स्थान, मस्तान चौक, नेहरू रोड, शिवमन्दिर रोड से वापस आदर्श थाना ठाकुरगंज तक पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ निकाला गया। फ्लैग मार्च में शामिल सीओ ओमप्रकाश भगत, ईओ राजेश कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, कुर्लिकोट थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान व एसएसबी अधिकारियों, पुलिस बलों व एसएसबी जवानों ने बकरीद को शांति के साथ मनाने का आग्रह किया।
इस दौरान ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि कोई भी उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार पर्व को शांतिपूर्वक आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करता है, तो ऐसे व्यक्ति बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी लोग मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व को मनाएं।

सीओ ओमप्रकाश भगत ने कहा कि फ्लैग मार्च निकालने का मकसद असामाजिक तत्वों को सावधान करना है, जबकि शांति प्रिय लोगों के बीच यह संदेश देना है कि वह बिना डर भय के अपना पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इस क्षेत्र में दोनों समुदायों के किसी भी प्रकार के त्योहार मनाने में आपसी सद्भाव का माहौल देखने को जमाने से मिलते रहा है और आगे भी यह कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के अवसर पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी। अंचल ठाकुरगंज अन्तर्गत चिन्हित 25 से भी अधिक संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।
वहीं फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में 19वीं वाहिनी एसएसबी ठाकुरगंज के एएसआई (जीडी) परमजीत, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर शत्रुध्न प्रसाद कुशवाहा, विपिन कुमार सिंह, सुदीश कुमार, एएसआई विपिन कुमार, विजय सिंह  रामावतार प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, राजू राय, उत्तम कर्मकार एवं जिला पुलिस व एसएसबी के सशस्त्र जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *