सारस न्यूज, किशनगंज।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुचर्चित तिजोरी लूट कांड के अंतिम आरोपी मो जावेद को प्रहार अभियान के तहत् ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर किशनगंज जेल भेज दिया है। उक्त कार्रवाई विशेष टीम गठित कर प्रहार अभियान के तहत की गई है। गठित टीम में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद व ब्रज के जवान शामिल थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि तिजोरी लूट कांड में 48 घंटे के भीतर तिजोरी व कुछ दिनो में चार आरोपियो को जेल भेजा गया था। लेकिन अंतिम व पांचवा आरोपी मो जावेद वर्षो से फरार चल रहा था। गुरूवार को सूचना मिली थी कि आरोपी को अपने घर के आसपास देखा गया है। जिसके बाद मेरे नेतृत्व व पाठामारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार व ब्रज के जवान संग टीम गठित की गई। प्रहार अभियान के तहत गठित टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी को उसके घर अमलझाड़ी से दबोच लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार को किशनगंज कारा भेजा गया है। फरार अभियुक्त पर ठाकुरगंज थाने में कांड संख्या 31/2021 दर्ज था।