• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से परेशान होकर भाजपा कार्यकर्ताओं संग महिलाओं ने पावर हाउस के बाहर दिया धरना।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई महीनो से विद्युत की लचर व्यवस्था से आम जनता काफी परेशान है। बिजली विभाग के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा। चुरली पावर हाउस के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठी गांव की महिलाएं। प्रखंड क्षेत्रों में विद्युत की बदहाल व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरवटी की महिलाएं विद्युत शक्ति उप केंद्र चुरली पावर हाउस के बाहर विद्युत विभाग से नाराज होकर धरना पर बैठ गई एवं बिजली विभाग हाय हाय के नारे लगाते हुए महिलाओं ने कहा कि बिजली विभाग प्रखंड क्षेत्र में महज 5 से 6 घंटा बिजली की आपूर्ति कर रही है। वही धरना पर बैठी भाजपा नेत्री सह मुखिया अनुपम ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से छात्र-छात्रा को पठन-पाठन में भी अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को शिकायत करने पर विभाग के द्वारा लोड शेडिंग का हवाला देखकर विभाग अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जिससे बध्य भी होकर आज हम महिला प्रदर्शन करने को मजबूर हुई हैं अगर बिजली की लचर व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो हम सभी गांव की महिला चरणबुद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।वहीं जब विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *