• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार पुलिस दिवस को ले ठाकुरगंज थाने में ठाकुरगंज पुलिस बनाम बहादुरगंज पुलिस के बीच बॉलीबॉल मैच आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार पुलिस दिवस सप्ताह के तीसरे दिन ठाकुरगंज थाना परिसर में बहादुरगंज पुलिस व ठाकुरगंज पुलिस के बीच बॉलीबल मैच का आयोजन किया गया। उक्त मैच में ठाकुरगंज पुलिस ने 2-1 से जीत दर्ज की। ठाकुरगंज पुलिस की कप्तानी थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु व बहादुरगंज पुलिस की कप्तानी अधीनस्थ पुलिस अधिकारी विनोद राम ने की।

मैच में दोनों थानों के बल कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु ने बताया कि खेल मानव जीवन के लिए आवश्यक है। पुलिस के लिए फिट रहने का सशक्त माध्यम है। खेल से एकता की भावना के साथ साथ स्वस्थ शरीर का भी निर्माण होता है। खेल के माध्यम से पुलिस कर्मी स्वस्थ ही नहीं बल्कि तनाव मुक्त भी रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस दिवस के पूर्व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कई तरह की गतिविधि कर पुलिस पब्लिक रिलेशन को और प्रगाढ़ बनाना है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार को जनसंवाद मोटरसाईकिल रैली हेतु सभी कर्मी एवं पदाधिकारी मोटरसाईकिल में साफ-सुथरी वर्दी एवं हेलमेट के साथ खरना, पटेशरी, करुआमनी, अदरागुड़ी एवं दुधमंजर गाँव में 30 मिनट का समय लेते हुए आम जनों से समस्याओं के बारे में सुने और नोटबुक में नोट किए।

उन्होंने बताया कि आम जन समस्याओं में जमीन विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य को सम्मिलित किया गया है। साथ ही जनता से सदैव पुलिस को सहयोग करने व सूचना देने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *