Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत नगर में निकाली गई नशामुक्ति जागरूकता रैली

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

शुक्रवार को बिहार पुलिस सप्ताह के तहत ठाकुरगंज पुलिस और ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष मोहन कुमार एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित उक्त जागरूकता रैली ठाकुरगंज थाना से निकाली गई। इस रैली में मुख्य रूप से नगर स्थित सुबा बाई कन्या मध्य विद्यालय के छात्र भी शामिल होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए महावीर स्थान, नेहरू रोड, पोस्ट ऑफिस, शिव मंदिर रोड होते हुए पुनः ठाकुरगंज परिसर में आकर समाप्त हुई। उक्त जागरूकता रैली का संयोजन उमवि बैरागीझाड़ के प्रधानाध्यापक मो जहाँगीर आलम ने बखुबी किया। इस नशामुक्ति जागरूकता रैली में ठाकुरगंज थाना से उमेश कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, पूजा कुमारी, जिग्नेश कुमार, आनंद कुमार के साथ ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब से ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, संयोजक अमित सिन्हा, क्लब के सदस्य मनमोहन साह, अनिल साह, रोहित जायसवाल, बिटटू साह, प्रेम चौधरी, कुश साह, अली हैदर, राजू राय, संजीव झा ,रोशन साह, सूरज चौधरी, विक्रम पासवान, विशाल चौधरी, बिकाश कामती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *