शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़ टीम, किशनगंज।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बीते 01.12.22 को थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के द्वारा उनकी छोटी बहन की अपहरण एक विशेष समुदाय के लड़के के द्वारा किए जाने के संबंध में ठाकुरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके आधार पर ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 202/22 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक- सह- थानाध्यक्ष ठाकुरगंज सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में अपहृता युवती के सकुशल बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अथक प्रयास, तकनीकी अनुसंधान एवं विश्वस्त सूत्रों की सहायता से लगातार छापेमारी एवं घेराबंदी कर रविवार 11.12.2022 को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। न्यायालय में उपस्थापन के पश्चात आदेशानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। अपहृता युवती को बरामद करने हेतु थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० पूजा कुमारी, पु०अ०नि० जितलेश कुमार, विनोद राम, उकांती राज, प्रीति कुमारी इत्यादि टीम में शामिल थे।