• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बुधरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य का हार्ट अटैक से निधन, जताया शोक।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

बुधरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मो. अलाउद्दीन का निधन शुक्रवार की सुबह हो गई। जानकारी के अनुसार मो. अलाउद्दीन इस साल हुए पंचायत चुनाव में पहली बार निर्वाचित हुई थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात हार्ट में दर्द हुई। जिसके बाद चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां इलाज उपरांत घर लाया गया।

परंतु शुक्रवार सुबह फिर से हार्ट में दर्द शुरू हुई। इसी दौरान डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हो गई। निधन की सूचना पर लोग उनके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। प्रखंड प्रमुख शाद मुबारक, पंसस जाकिर हुसैन व अन्य शोक व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *