Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सिविल सर्जन को किया गया सम्मानित

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़।

ठाकुरगंज:- कोरोना के दूसरे लहर के दरम्यान फ़्रंट लाइन वर्करों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उसी क्रम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किशनगंज के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को गुलाब का फ़ुल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री संजय पोद्दार एवं भाजयूमो जिला मंत्री विवेक साहा ने कोरोना काल में सिविल सर्जन एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की एवं ठाकुरगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए भवन का निर्माण होने पर हर्ष जताया एवं सिविल सर्जन को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया एवं कोरोना की तीसरी लहर के लिए लोगों को सचेत एवं जागरुक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य रूप से ठाकुरगंज भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा व्यवसायिक प्रकोस्थ के जिला संयोजक श्री राजेश करनानी, भाजपा नगर ठाकुरगंज के नगर महामंत्री हरी पंडित, ठाकुरगंज भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *